ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

by

ऊना, 16 जून – हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 की अधिसूचना के मद संख्या 3 अनुसार वन अधिकार अधिनियम संबंधी मामले ग्राम सभा में पारित किए जाना आवश्यक हैं। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य नियम) 1997 के नियम 9(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एफआरए अनुमोदन के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठकों में वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3 व 4 के अनुसार जनहित योजनाओं को पारित करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार विधानसभा क्षेत्र को 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ।   कुल्लू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र को देहूरी से 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति जन सुवधिा केन्द्र की तर्ज पर नए आउटलेट खोलने को लेकर डीसी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना – शक्ति जन सुविधा केन्द्र बौल का माॅडल कामयाब रहा है जहां पिछले दो माह में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य के उत्पादों की बिक्री हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशनपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दून में सड़कों की दुर्दशा, ठप्प विकास ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं लोग : परमजीत पम्मी बीबीएन, 5 मार्च (तारा) : दून हल्के की ग्राम पंचायत किशनपुरा में कांग्रेस की नीतियों से...
Translate »
error: Content is protected !!