ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

by
एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
इस धनराशि का उपयोग इस वर्ष मानसून में आई विनाशकारी आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन 32 परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। आपदा के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वाले 33 परिवारों को भी दो-दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिन पांच परिवारों के घरों को आंशिक क्षति पहुंची है, उन्हें एक-एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योगदान प्रभावित परिवारों की सहायता और उनके जीवन को फिर से संवारने के प्रयासों को संबल प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबीकूद में सोनू व निशा, चक्का : बरोटीवाला काॅलेज में किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बी बी एन, 19 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने गया। प्रतियोगिता में सभी कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 साल के मानवीक ने हारमोनियम पर छेड़ी महादेव की धुन, झूम उठे दर्शक

नन्हे मानवीक ने ‘तेरियां डालियां वो महादेव’ से मोहा भरमौर महादेव के भजन पर 9 वर्षीय मानवीक की ऐसी प्रस्तुति, तालियों से गूंज उठा पंडाल एएम नाथ। भरमौर/चम्बा : भरमौर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मृत व्यक्ति के नाम PMAY-G आवास मंजूर : पहली किस्त के 65 हजार रुपये भी जारी , पंचायत सचिव निलंबित

एएम नाथ। चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित...
Translate »
error: Content is protected !!