घर के बाहर खड़ा ट्राला चोरी : CCTV कैमरे में चोरी की यह वारदात कैप्चर

by

अंब : उपमंडल के गांव टिब्बी से चोर घर के बाहर खड़े एक ट्राले को चोरी करके ले गए। पुलिस ने ट्राला चालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार टिब्बी गांव की सतीश कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने अपने काम से वापस लौट कर अपना ट्राला घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब उठकर बाहर निकला तो उसका ट्राला बाहर से गायब था। हालांकि घर के बाहर लगे एक CCTV कैमरे में चोरी की यह वारदात कैप्चर हई है, मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस ट्राले का सुराग नहीं लगा पाई थी।
कुछ दिन पूर्व भी यहां एक मंदिर में भी दिनदहाड़े चोर सामान उठाकर ले गया था। हालांकि वह भी CCTV कैमरे में कैद ज़रुर हुआ था मगर पुलिस उसको भी अभी तक नहीं पकड़ पाई है। वही इन वारदातों के संबंध में DSP अंब वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस इन सभी मामलों की छानबीन कर रही है और बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद : जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे

ऊना : 5 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का DC मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जानी उनकी समस्याएं एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन ने सलूणी के खडार स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सलूणी तहसील के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला खडार में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*सरकार लाचार, दर्ज नहीं कर सकती FIR, न्यायिक आदेश बाधक…… हमारी न्याय प्रणाली अत्यंत पीड़ादायक घटना : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़ । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के लोगों को राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति...
Translate »
error: Content is protected !!