घर के भीतर गाय काट रहे थे, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, तीनों के पास से बड़ी मात्रा में मिला गोमांस

by
अमृतसर  :  अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या के आरोप में पकड़ा गया है। यह तीनों घर के भीतर गोवंश काट कर उसका मांस बेचते थे।  पंजाब के अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या के आरोप में पकड़ा गया है। यह तीनों घर के भीतर गोवंश काट कर उसका मांस बेचते थे। पुलिस ने इन्हें छापा मार कर पकड़ा है। तीनों के पास से बड़ी मात्रा में गोमांस मिला है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अमृतसर ग्रामीण के रामदास थाने के दयाल भट्टी गाँव में हुई है। यहाँ पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को चोरी छुपे काट कर उसके मांस का व्यापार करते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की ठानी।

रामदास थाने की एक टीम ने SI नरेश कुमार के नेतृत्व में इन तीनों के घर पर छापा मारा तो यह गोमांस पकाते मिले। इनके पास 160 किलो गोमांस मिला। इसके अलावा घर से गोवंश की खाल और शरीर के अन्य हिस्से मिले हैं। इनको जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए जाने वाले तीनों आरोपितों का नाम निशान मसीह, अजय मसीह और सैमुअल मसीह है। रामदास पुलिस ने इस मामले में ऑपइंडिया को बताया कि इन तीनों को 21 जुलाई, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आसपास के इलाकों में गोमांस की बिक्री भी अवैध रूप से करते थे। अब इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार की जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब में 1955 से ही गोवंश के मांस बेचने पर प्रतिबन्ध है। इसका उल्लंघन करने पर मोटे जुर्माने का प्रावधान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश की एकता और अखंडता को समर्पित थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : खन्ना

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने किया नमन होशियारपुर 23 जून () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद...
article-image
पंजाब

सोहन सिंह ठंडल की घर वापसी – शिरोमणि अकाली दल में फिर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजनीतिक गलियारों में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला जब वरिष्ठ नेता सोहन सिंह ठंडल ने औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में वापसी की। वे कुछ माह पूर्व...
article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
Translate »
error: Content is protected !!