घर, गाड़ियां जमींदोज : किन्नौर में 2 पर्यटकों की मौत : मंडी-कुल्लू हाईवे बंद

by

एएम नाथ । किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के मानसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है. मंडी, कुल्लू और किन्नौर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है. मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे और बाढ़ के पानी से अवरुद्ध हो गया है।

टकोली, पनारसा और नगवाईं क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हो गए हैं. टकोली में राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। झलोगी में भी भूस्खलन के कारण राजमार्ग बाधित है।

कुल्लू के पाहनाला में भी बाढ़ का कहर जारी है. पानी के तेज बहाव ने मंडी जिला के नगवाई से औट तक भारी तबाही मचाई. बारिश का पानी और मलबे ने टकोली सब्जी मंडी और फोरलेन तक पहुंचकर पूरे इलाके को अव्यवस्थित कर दिया है. सब्जी मंडी में मलबा घुस जाने से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है. कई घरों के अंदर तक मलबा भर गया, जिससे परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

बाढ़ में गाड़ियां बहीं

टकोली, पनारसा और नगवाईं में बाढ़ और मलबे ने 15 से अधिक गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. कुछ वाहन तेज बहाव में बह गए तो कुछ मलबे में दब गए. इन इलाकों में सड़कों के बंद होने से लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव व बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

वहीं, किन्नौर में भूस्खलन के कारण दिल्ली से घूमने आए दो पर्यटकों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा युल्ला कांडा क्षेत्र में हुआ. जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रशील बाघमारे (27) और रश्मि राम (25) के रूप में हुई है. दोनों पर्यटक युल्ला कांडा स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर की ओर जा रहे थे. इस दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा से भूस्खलन हुआ और ऊपर से पत्थर गिरकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

किन्नौर में दो पर्यटकों की मौत

पुलिस के मुताबिक, पत्थर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सिविल अस्पताल भेजा गया. किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें : उपायुक्त

चंबा में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई,  नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई: मुकेश रेपस्वाल एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि : विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

चंबा 23 जून: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

हैंड ग्रेनेड में मिला तरनतारन : बहुत वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला बम

खडूर साहिब : खडूर साहिब के गांव ठरु स्थित वर्षों से वीरान पड़ी केमिकल फैक्टरी से हैंड ग्रेनेड मिला है। समझा जा रहा है कि इसको कुछ दिन पहले ही यहां रखा गया था। सूचना...
पंजाब

हमें प्रभु की भगती व नाम सिमरण से कभी मुंह नहीं मोडऩा चाहिए |

नंगल: नंगल के गांव तलवाड़ा में श्री  मद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके तीसरे दिन में कथा बयास प्रेम चंद जी ने अपने प्रवचनों ने संगतों का मार्गदर्शन किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!