घर बुलाकर दो युवकों की हत्या : तेजधार हथियारों से हमले के बाद मारी गोलियां, , पांच आरोपियों की पहचान; गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित

by

तरनतारन। जिले के चोहला साहिब थाना क्षेत्र के पखोपुर गांव में बुधवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के शरीर पर तेजधार हथियारों से वार के निशान मिले हैं और गोली लगने की चोटें भी हैं। मृतकों की पहचान पलविंदर सिंह और गुरजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।

तरनतारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को पखोपुर गांव में दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों युवकों का गांव के ही प्रभजीत नामक व्यक्ति और उसके साथियों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।

एसएसपी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते प्रभजीत और उसके चार साथियों ने दोनों युवकों की हत्या कर दी। पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

मृतक की बहन ने सुनाई घटना की पूरी बात

मृतक पलविंदर सिंह की बहन हरजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके भाई की आरोपियों के साथ कोई मौजूदा वैर-विरोध नहीं था। उन्होंने कहा कि पहले दोनों पक्षों के बीच दोस्ती थी, लेकिन बाद में परिवार ने यह संबंध खत्म करवा दिए थे और करीब दो साल से दोनों एक-दूसरे से अलग थे।

हरजीत कौर के मुताबिक, आरोपियों ने उनके भाई को रास्ते में घेरकर घर के अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी देर तक मारपीट करने के बाद जब वह नहीं मरा तो उसकी छाती में गोलियां मार दी गईं।

उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से पहले भी दूसरे पक्ष को बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा।

हरजीत कौर ने कहा कि उन्हें सभी आरोपियों के नाम नहीं पता हैं। उन्हें प्रभजीत के बारे में जानकारी है, जबकि पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

फोन कर घर बुलाने का आरोप

खारा गांव निवासी हीरा सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों को फोन कर प्यार से घर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों मेले में गए हुए थे और उन्हें फोन करके घर बुलाने के बाद अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद गोलियां मारकर उन्हें बाहर फेंक दिया गया।

हीरा सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कोई ऐसी रंजिश नहीं थी, जिसे लेकर इस तरह की घटना हो। उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की कि युवकों को किस वजह से बुलाया गया और उनके साथ क्या हुआ।

पुलिस के अनुसार मामले में हत्या की शुरुआती वजह पुरानी व्यक्तिगत रंजिश सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धूरी में नए अस्पताल का उद्घाटन….स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

धुरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे...
article-image
पंजाब

नशा खरीदने के लिए पत्नी के बाल काटकर नशोड़ी पति ने बेचे

बठिंडा :  परसराम नगर में नशे के मामले को लेकर एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जिसमें एक नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी के लंबे बाल ही काटकर बेच दिए।...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग : सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग पकड़ रही जोर

चंडीगढ़ । अवैध माईनिंग मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आम आदमी पार्टी के समक्ष सबसे बढ़ा सवाल माइनिंग पालिसी नहीं लाए जाने...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित सीनियर पंजाब कुश्ती चैंपियनशीप के विजेताओं को किया सम्मानित

नौजवानों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर: 19 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के...
Translate »
error: Content is protected !!