घर बैठे मिलेगा मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद

by

एएम नाथ । सिरमौर : सिरमौर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल जाएगा। अगर आप किसी शुभअवसर पर लोगों को भंडारा खिलाना चाहते हैं तो मंदिर ट्रस्ट भंडारे का प्रसाद आपके घर पहुंचाएगा।

हालांकि, भंडारा तैयार करवाने के लिए संबंधित व्यक्ति को एक तय राशि मंदिर ट्रस्ट के पास जमा करवानी होगी। इसके बाद ट्रस्ट भंडारा तैयार कर घर पहुंचा देगा। मंदिर ट्रस्ट ने एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) से प्रमाणित भंडारे के प्रसाद को श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचाने की पहल की है।

दावा किया जा रहा है कि इस तरह की पहल करने वाला त्रिलोकपुर माता मंदिर प्रदेश का पहला मंदिर है। हाल ही में मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इस योजना पर विचार किया गया था। अब इसे लागू कर दिया गया है। फिलहाल, ट्रस्ट की तरफ से माता बालासुंदरी मंदिर से 30 किलोमीटर के दायरे में ऑर्डर पर भंडारे के सात्विक प्रसाद की डिलीवरी की जाएगी। भंडारा आयोजकों को 200 लोगों के खाने के लिए 17,500 रुपये की राशि मंदिर ट्रस्ट में जमा करवानी होगी। इसके बाद ट्रस्ट का वाहन तय समय के अनुसार प्रसाद लेकर पहुंच जाएगा।

खाने में एक दाल, सब्जी, चावल तथा खीर, हलवा आदि शामिल होंगे। यदि इससे ज्यादा व्यंजन बनाने हैं तो वह भी ऑर्डर पर तैयार किए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट आपदा से प्रभावित लोगों की मदद भी करेगा। यदि कहीं लोग आपदा से बेघर हुए हुए हैं और खाने का संकट है तो वहां भी निःशुल्क लोगों तक भंडारे का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं अस्पतालों में तीमारदारों को भी ट्रस्ट की तरफ से विशेष दिनों पर लंगर लगाया जाएगा। एसडीएम राजीव सांख्यान ने कहा कि आयोजकों को 200 लोगों के भंडारे के लिए 17,500 जमा करवाने होंगे और सात्विक भोजन की डिलीवरी तय स्थान पर की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रमाणित है भंडारा
मंदिर का भंडारा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रमाणित है। नवरात्र मेलों के अलावा यहां बड़े स्तर पर भंडारा चलता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे का भोजन ग्रहण करते हैं। हरियाणा के करनाल निवासी एक श्रद्धालु ने स्व. हुकम चंद गर्ग और स्व. राजकली गर्ग की स्मृति में मंदिर ट्रस्ट को एक वाहन भी भेंट कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा : उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से बस को दिखाई हरी झंडी

हरोली : पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा को हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि एचआरटीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा प्रवास पर होगी विधानसभा की सामान्य विकास समिति : 24 नवंबर को आयोजित होगी समीक्षा बैठक

विभागीय परियोजनाओं के स्थलों का निरीक्षण भी करेगी समिति चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति 24 नवंबर को चंबा के अध्ययन प्रवास पर रहेगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जय राम ठाकुर ने की हमीरपुर की उपेक्षा….हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन : मुख्यमंत्री

कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा,  मंझेली-भंूपल सड़क की जल्द बनाई जाएगी डीपीआर एएम नाथ। नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर 11 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ।...
Translate »
error: Content is protected !!