घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट का मामला : आढ़ती के ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर सहित 7 गिरफ्तार

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए लूटपाट करने वाले पीड़ित आढ़ती ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7 आरोपियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवानी (28), निवासी अमर एवेन्यू खंडवाला, छेहरटा और उसके मंगेतर गुरटेक सिंह (23), निवासी अजनाला, उनके साथी गुरप्रीत सिंह (34), निवासी मजीठा रोड अमृतसर, संदीप सिंह (29), निवासी जंडियाला, दीपक कुमार (30), निवासी गांव माहल, हरदेव सिंह (53), निवासी अजनाला और हरपाल सिंह (52) निवासी राजासांसी अमृतसर के तौर पर हुई है। आरोपी शिवानी नरेंद्र मोहन मेहता, जो पीड़ित जिया लाल बहल का ड्राइवर है, की बेटी है, जो कि पीड़ित की दौलत-शोहरत से अच्छी तरह परिचित थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चार हथियारबंद व्यक्तियों, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, पीड़ित जिया लाल के घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट की थी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमों ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में तीन आरोपियों – गुरप्रीत, संदीप और दीपक को महाराष्ट्र के धुले जिले से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य चार लोगों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके पास से 41.40 लाख रुपए नकद और 800 ग्राम सोना भी बरामद किया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस घटना के बाद एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा और एसीपी नॉर्थ विजय कुमार की देखरेख में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, सीआईए-1 और सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें 12 घंटे से भी कम समय में इस मामले का पता लगाने में कामयाब रहीं और 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य चार आरोपियों को शुक्रवार और शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
सीपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबी जागीर कौर को 30 अक्टूबर मिलेगी अकाली दल की दो मैंबरीय टीम : डॉ. चीमा, सरदार रखड़ा

हरियाणा सरकार एच.एस.जी.एम.सी के गठन की अधिसूचना को तुरंत वापिस ले: शिरोमणी अकाली दल पटियाला: 29अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल ने आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के गठन की अधिसूचना तत्काल वापिस लेने...
article-image
पंजाब

36 नजायज शराब की बोतलों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 बोतल नजायज शराब सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह। के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गृह मंत्री था और मैं उसकी जिम्मेवारी लेता हूं – अनिल विज ने किसानों से कहा कि किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से भी चली हो

अंबाला :  गांव पंजोखरा साहिब में आज हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे तो गांव में विरोध जता रहे कुछ किसानों को देख उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ी रूकवाई और गाड़ी...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भास्कर न्यूज । गढ़शंकर । डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पंजाब पुलिस राज्य भर में कासो ऑपरेशन चला रही है। वहीं गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द जो नशे के लिए मशहूर है...
Translate »
error: Content is protected !!