घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : महिला खुद को बचाने के लिए छत से कूद गई… मौत

by

जालंधर :  रामा मंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग से बचने की कोशिश में 77 साल की परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं ।  उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थी. किरायेदार निचली मंजिल पर रहते थे. बुधवार सुबह परमजीत कौर अपने कमरे में आराम कर रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

अस्पताल में हुई मौत :  आग की लपटें देखकर परमजीत कौर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके कारण लोग मौके पर आए. आग से बचने की कोशिश में उसने छत से छलांग लगा दी. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं । घर के नीचे रहने वाले किरायेदारों और पड़ोसियों ने तुरंत उसे जौहल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, परमजीत कौर इलाज के दौरान ज़ख्मों का दर्द सहते हुए दम तोड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रोफेसर कॉलोनी और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 21 फरवरी से होंगे शुरू

चंडीगढ़।  । पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को...
article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!