घायलों की मदद करने वालों को मिलेगी 25 हजार प्रोत्साहन राशि : DC जतिन लाल

by

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले उपायुक्त..सामूहिक प्रयासों से ही सड़क हादसों पर लगाम संभव

रोहित जसवाल । ऊना, 28 अगस्त. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सड़क हादसों की रोकथाम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी विभागों, संस्थाओं व नागरिकों को मिलकर इसे प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट्स सुधारें

डीसी ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर उन्हें सुधारना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों की तहकीकात कर यदि सड़क की खामियां सामने आती हैं, तो उन्हें त्वरित रूप से ठीक किया जाए और आवश्यक साइनेज लगाए जाएं।

घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान

जिला प्रशासन ने सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल की है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने एसडीएम को ऐसे मामलों में तुरंत अनुशंसा भेजने को कहा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मानवता की भावना से आगे आकर घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित करना है।

जागरूकता और सुरक्षा पर विशेष जोर

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें आयोजित करें और एक समग्र सड़क सुरक्षा योजना तैयार करें। इस योजना में वर्तमान स्थिति, मुख्य समस्याएं, अब तक हुए सुधार और भविष्य की कार्ययोजना स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित जांच और स्कूलों में सड़क सुरक्षा शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

नेशनल हाईवे से मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर लगाएं चेतावनी बोर्ड

डीसी ने जिले में प्रमुख स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे तथा चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए व्यापक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, नेशनल हाईवे से मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर भी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने ओवर स्पीड वाले स्थलों पर ट्रैफिक बल की तैनाती व सीसीटीवी लगाने पर भी बल दिया।

बैठक में एसपी ऊना अमित यादव, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, संयुक्त आयुक्त नगर परिषद ऊना मनोज कुमार, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, आरटीओ ऊना अशोक कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुलदीप सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कौशल प्रतियोगिता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय : विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—–कुलदीप सिंह पठानिया

सिहुंता – लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़ अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य चंबा, (चुवाड़ी) 4 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा विदाई तय : एक भी गारंटी पूरी नहीं”, कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का निशाना

आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर घिरी प्रदेश सरकार एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस को सूचना न देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई : पुलिस थाने में जमा करवाएं किरायेदारों का ब्यौरा: जिलाधीश

धर्मशाला, 18 सितम्बर। जिला में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब हर मकान मालिक को अपने किरायेदार का ब्यौरा स्थानीय पुलिस थाना में सात दिन के अंदर जमा करवाना होगा। जनहित में जारी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!