घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव धर्माणी : प्रदेश सरकार सोलर पावर प्लांट योजना के माध्यम से युवाओं को घर पर देगी रोजगार

by
बिलासपुर 10 जनवरी :  जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत फोरलेन के साथ लगती पंचायत पनोह फेटीधार क्षेत्र में
बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है यह जानकारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने आज अवारी और पनोह
पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित करनें का मुख्य उद्देश्य कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करना है ताकि पर्यटक इस क्षेत्र में रुके जिससे फोरलेन के साथ लगती पंचायतो के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पनहो पंचायत से बायोडायवर्सिटी पार्क और ऐतिहासिक त्यूण और सरयून के किलों तक ट्रैकिंग पथ का निर्माण किया जाएगा।
जिसके लिए इस क्षेत्र में बेस कैंप और बस स्टैंड बनाया जाएगा ताकि पर्यटकों को इस क्षेत्र में रोका जा सके। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओहर में 150 करोड़ की लागत से बड़ा पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा और औहर में ही हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं से अगर कुल्लू मनाली जाने वाले एक प्रतिशत पर्यटक भी इस क्षेत्र में रुकेंगे तो फोरलेन साथ लगती पंचायतो के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि जिले के दो ऐतिहासिक त्यूण और सरयून के किलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि सरकार पहले ही मंजूर कर चुकी है। इसकी पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।
राजेश धर्मानी ने कहा कि अवारी और पनोह के साथ लगते सभी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए 64 करोड रुपए की लागत से 132 केवी सबस्टेशन को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा टिकरी सनौर एंबुलेंस सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा इसके अतिरिक्त अवारी पंचायत घर के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने पनोह पंचायत में पानी की समस्या को जल्द सुलझाने और महिला मंडल भवन के निर्माण का आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त महिला मंडल को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सोलर पावर प्लांट लगाने जा रही है। इसमें तीन बीघा भूमि के मालिक को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा। सरकार प्लांट लगाकर हर माह युवाओं को 20 हजार रुपये देगी। इसके लिए भूमि मालिक के साथ 25 वर्ष का करार किया जाएगा। सोलर पावर प्लांट लगाने वाले इच्छुक व्यक्ति को शुरू में 4 लाख रुपए जमा करवाने होंगे। योजना की स्वीकृति पर सरकार 12 लाख रुपए राशि की स्वीकृत करेगी और 24 लाख रुपए बैंक लोन के माध्यम से मुहैया करवाया जाएगा।
इस अवसर पर दोनों पंचायत में उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ अभिषेक शर्मा, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ बृजेश चंदेल और उद्योग विभाग की प्रसार अधिकारी पूनम कुमारी ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार में जानकारी दी।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी को घुमारवीं गौरव चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत अवारी रेणु शर्मा, पूर्व प्रधान अंजना धीमान, सुरेश भारद्वाज, राजेश शर्मा, यशपाल करमचंद, कुलजीत सिंह, सतीश चंदेल, सचिन चंदेल, कैप्टन जोगिंदर सिंह, निक्काराम, सचिन सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत  : ककीरा स्कूल के 28 लाख 59 हजार  की राशि से नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण 

विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियां अनुशासन और नेतृत्व  क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण एएम नाथ। चंबा (ककीरा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित ज़िला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMS Spoofing ! एक गलती और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली… जानें कैसे करें बचाव?

नई दिल्ली : डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट ने जीवन बहुत आसान बना दिया है। लेकिन साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। SMS Spoofing उनमें से एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और करियर काउंसलिंग पर करें फोकस – DC अपूर्व देवगन

मंडी, 9 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजना के लाभार्थी बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और भविष्य के अवसरों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का उनके पैतृक गांव सलोह में अंतिम संसकार

जसवाल के अंतिम संसकार में विभिन्न राजनीतिक,धार्मिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्याकर्ता पहुंचे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का कल मोहाली में निजी अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!