*घेरा से करेरी तक एचआरटीसी बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया*

by
*ग्रामीणों से किए वायदे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार के दिए निर्देश*
एएम नाथ।  शाहपुर, 30अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने गत दिवस धारकण्डी क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों से किए वायदे को पूरा करते हुए स्वयं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ घेरा से करेरी तक का सफर किया।
विगत दिनों ग्रामीणों ने लगातार बस सेवा बहाल करने की मांग रखी थी, परंतु अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क का हवाला देते हुए बस संचालन संभव न होने की बात कही जा रही थी। इस पर विधायक पठानिया ने स्वयं स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया।
उन्होंने एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, आरएम धर्मशाला साहिल कपूर तथा ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा करते हुए पूरी सड़क का निरीक्षण किया और बस को करेरी से लगभग 500 मीटर पीछे तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करेरी से आगे क्षतिग्रस्त सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि बस सेवा करेरी तक नियमित रूप से शुरू की जा सके।
विधायक पठानिया ने कहा कि लोगों से किया गया वायदा अब लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को इस मार्ग पर छोटी बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को लगातार परिवहन सुविधा मिलती रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल खुद उतरे रावी किनारे और सुल्तानपुर में कचरे की सफ़ाई अभियान में : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीसी मुकेश रेपसवाल सफाई अभियान में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के तहत आज सुबह 7 बजे उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल स्वयं नगर परिषद चम्बा के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ रावी नदी के किनारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – अनुपम कश्यप

उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ। शिमला : राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के...
Translate »
error: Content is protected !!