घोटालों के लिए पंथ को ढाल बना रहे अकाली दल और SGPC: भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और शिरोमणि अकाली दल पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन श्री अकाल तख़्त साहिब और पूरे पंथ की आड़ लेकर अपने गलत कामों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता स्वरूपों के मामले में वर्षों से कोई ठोस कार्रवाई न होना बेहद गंभीर और दुखद है, जिससे पूरी संगत आहत और नाराज़ है. भगवंत मान ने कहा कि बीते कई सालों से सिख समाज इस मुद्दे को लेकर गहरे आघात में है. पंथक संगठनों और संत समाज ने लगातार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद राज्य सरकार ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई और जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, SGPC ने इसे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताकर सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि SGPC अपने प्रभावशाली आकाओं और उनसे जुड़े धनाढ्य लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि SGPC के प्रमुख खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि कमेटी में रोज़ाना कई घोटाले होते हैं, जिससे यह साफ होता है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए गोलक के धन का दुरुपयोग हो रहा है. भगवंत मान ने बताया कि वर्ष 2020 में SGPC की अंतरिम कमेटी ने दोषी कर्मचारियों और प्रकाशकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के प्रस्ताव पारित किए थे, लेकिन आज तक उन पर अमल नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और भुगतान की वसूली जैसे फैसले भी केवल कागजों तक सीमित रह गए. मुख्यमंत्री का आरोप है कि चूंकि संबंधित सीए अकाली नेतृत्व से जुड़ा हुआ था, इसलिए कार्रवाई को जानबूझकर टाल दिया गया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली शासनकाल में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008’ के तहत प्रकाशन से जुड़े अधिकार SGPC को दिए गए थे. अब जब राज्य सरकार लापता स्वरूपों की बरामदगी और बेअदबी रोकने के लिए कदम उठा रही है, तो इसे धार्मिक मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाया जा रहा है. उन्होंने दो टूक कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना राज्य सरकार का अधिकार और कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने SGPC पर जनता के प्रति जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और कहा कि अकाली नेतृत्व डरता है कि निष्पक्ष जांच में उनके असली चेहरे सामने आ जाएंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी. साथ ही उन्होंने अकाली दल पर केवल सत्ता की लालसा में राज्य और सिख समाज के हितों से समझौता करने का भी गंभीर आरोप लगाया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएसपी माहिल ने पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डा. लखवीर सिंह के डीएचओ बनने पर बधाई, दी

होशियारपुर : जिला पुुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह की नियुक्ति पर बधाई देते हुए बतौर डी.एच.ओ भी शानदार सेवाएं यकीनी बनाने की कामना करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चम्बा और कांगड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण : वर्ष 2023 की तुलना में इस बार हुआ कहीं अधिक नुकसान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। चम्बा/कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला चम्बा के भरमौर, मणिमहेश और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी के...
Translate »
error: Content is protected !!