घ्याणा युवक मंडल ने देवस्थल परिसर में किया पौधारोपण

by

योगेश चौहान :  अर्की : उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के गांव घ्याणा स्थित देवधारा वाले देवस्थल परिसर में रविवार को युवक मंडल घ्याणा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरगद, बहेड़ा, जामुन, आंवला, पथरचट्टा, एलोवेरा सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। युवक मंडल के प्रधान भारतेंदु शर्मा ने बताया कि मंडल पिछले सात-आठ वर्षों से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पौधे समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा द्वारा अपनी नर्सरी से उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में प्रकाश चंद शर्मा, पियूष शर्मा, दिनेश शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित युवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित की गई मॉक ड्रिल : आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयासों बारे की विस्तृत चर्चा – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला चंबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार दुबई निर्यात….किसानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में जुटी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 600 किसानों से जुड़ा है भुंतर का किसान उत्पादक संगठन एएम नाथ।  शिमला, 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार संयुक्त अरब अमीरात के दुबई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 9 जुलाई को करेंगे थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व उर्वरक एवं रसायन मंत्री माननीय जगत प्रकाश नड्डा संभता कल यानी 9 जुलाई 2025 को आपदा प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!