चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 4 जुलाई :  हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस सम्मेलन में लगभग 350 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के मुख्य अभियंता (सी.बी.ओझा) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में और हॉर्टिकल्चर की (अधीक्षण अभियंता जिगना) ने शिरकत की।
सम्मेलन के दौरान यूनियन नेताओं ने विभाग एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। प्रमुख मांगें निम्नलिखित रहीं—
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं स्थायी नीति बनाई जाए।
प्रत्येक माह की 7 तारीख तक सभी कर्मचारियों का वेतन सुनिश्चित किया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारियों का नया टेंडर पुराने टेंडर की अवधि समाप्त होने से पहले जारी किया जाए, ताकि रोजगार में कोई बाधा न आए।
फील्ड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से सरसों का तेल एवं साबुन उपलब्ध कराया जाए।
हॉर्टिकल्चर जेई एवं एसडीओ के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन कर कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर दिया जाए।
विभाग में रिक्त पड़े सभी पदों को शीघ्र भरा जाए।
मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें संबंधित स्तर पर सकारात्मक रूप से विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। चीफ इंजीनियर यह भी कहा कि साल के समाप्त होने तक हॉर्टिकल्चर जो भी समस्या है इनका हाल किया जाएगा उनको पूरा आश्वासन दिया अगर इनको ट्रैक्टर की जरूरत है मशीनरी की जरूरत है लेबर की जरूरत है स्टाफ की जरूरत है तो उनको उनकी समस्या को देखते हुए जितना हो सके उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा साल के खत्म होते 50% जो हॉर्टिकल्चर के स्टाफ ने मांग की है उसको पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी बाद में बाद में सब ने चीफ इंजीनियर व हॉर्टिकल्चर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जिगना का धन्यवाद किया
सम्मेलन के अंत में यूनियन का चुनाव भी संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
चेयरमैन – सुखबीर सिंह
प्रधान – कमल कुमार
जनरल सेक्रेटरी – राजा राम
सीनियर वाइस प्रधान – छाँगा सिंह
वाइस प्रधान – मामराज
सेक्रेटरी – संजय शर्मा
जॉइंट सेक्रेटरी – अल्लादीन
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी – हरजीत सिंह
प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी – हरविंदर सिंह
ऑफिस सेक्रेटरी – रंजीत सिंह
हेड कैशियर – तरलोचन सिंह
असिस्टेंट कैशियर – काली चरण
ऑडिटर – सुनीता मल्होत्रा
लीगल एडवाइज़र – नरिंदर पाल सिंह
कार्यकारिणी सदस्य: प्रशोत्तम, हरविंदर सिंह, रिंकू, बृजेश, प्रीतपाल सिंह, रूपेश, रजिंदर सिंह, भजन लाल, मोनिंदर, अमन, कुलदीप सिंह सहित अन्य साथियों को आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
सम्मेलन का समापन कर्मचारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैडीकल कालेज सम्बन्धी जिम्पा द्वारा ईटीओ के साथ मीटिंग : जिम्पा ने कहा कालेज से दोआबा क्षेत्र की बदलेगी नुहार

होशियारपुर, 1 अगस्तः राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप से दस हजार रुपए लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार

11 जून को 1 सो रुपये का पेट्रोल भराने के बाद पैसे लूटने की घटना। गढ़शंकर -गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्तिथ बजाज फ्यूल स्टेशन से सौ रुपये का पेट्रोल भराने आए बाइक सवार तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में खाई में गिरी कार : JBT टीचर की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

एएम नाथ। शिमला : मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में करसोग में कार हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है. जेबीटी टीचर प्रेम लाल अपनी पत्नी के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!