चंडीगढ़ की कोठी नंबर 960 पर सियासी घमासान, पूर्व विधायक आदिया ने सरकार से मांगा जवाब

by

होशियारपुर। चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी नंबर 960 के आवंटन और इस्तेमाल को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पवन आदिया ने पंजाब सरकार से इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

आदिया ने कहा कि जानकारी के अनुसार यह कोठी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नाम पर आवंटित है, लेकिन वर्तमान में इसमें कौन रह रहा है, यह बड़ा सवाल है। सरकार को बताना चाहिए कि कोठी में रह रहे व्यक्ति को वहां रहने की अनुमति किस नियम और किस आधार पर दी गई है।

उन्होंने मांग की कि सरकार कोठी नंबर 960 का आवंटन पत्र, कब्जे और इस्तेमाल से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि दस्तावेज सामने आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि मामला केवल एक कोठी तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार करीब 15 अन्य सरकारी आवास भी ऐसे हैं, जो कागजों में किसी एक व्यक्ति के नाम आवंटित हैं, जबकि उनमें कोई अन्य व्यक्ति रह रहा है। उन्होंने इन सभी आवासों की सूची और रिकॉर्ड भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

आदिया ने सरकारी आवास आवंटन में विधानसभा स्पीकर के हस्ताक्षर की अनिवार्य प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में उस प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं, इसका भी स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को पारिवारिक या चिकित्सा कारणों से कोठी में रहने की अनुमति दी गई है, तो सरकार को वह नियम और अनुमति का आधार भी जनता के सामने रखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा : एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल

चंडीगढ़  :  पंजाब के  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, 20 फरवरी से 23 फरवरी तक एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई...
article-image
पंजाब

सुंदर मुनि महाराज जी की पहली बरसी 3 जुलाई को मनाई जाएगी: प्रीति महंत

गढ़शंकर : ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वालों की पहली बरसी 3 जुलाई सोमवार को डेरा बाबा टेढ़ा पीर गांव कुनैल में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

लॉरेंस का भाई अनमोल भी कीनिया में हिरासत में

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को भी कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरूवार...
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी के रखरखाव को लेकर नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने रेलवे मंडी में मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ की मुलाकात होशियारपुर, 13 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार सुबह सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी में पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!