चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में अवैध धार्मिक निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई l .चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने विरोध भी जताया और प्रशासन से मामले पर पुनर्विचार की मांग की। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा प्रकल्प : उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस की शाखाएं की जा रही गठित -डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ धर्मशाला, 1 सितम्बर। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला कांगड़ा में जनसेवा और लोकहित के अनेक कार्यों को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक : भाजपा 25 विधायक से कैसे बनाएगी सरकार, जनता को कर रही गुमराह – राजेश धर्माणी

शिमला , 31  मार्च । तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की बस के फेल हुए ब्रेक : चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर बना मसीहा, खाई में गिरने से बची अमरनाथ यात्रा बस एएम नाथ। देहरा :  देहरा क्षेत्र में मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर वीरवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। ढलियारा...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार दुआरा पेश केंद्रीय बजट ली प्रतियां जलाई : सीपीएम की महिला सदस्यों ने गांव गढ़ी मटटों में

गढ़शंकर । गांव गढ़ी मटटों में बीबी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर की अध्यक्षता में सीपीएम की महिला सदस्यों दुआरा दो सभाएं की गई। इस दौरान बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया और...
Translate »
error: Content is protected !!