वार्ड नंबर 22 से मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को फिर मिला टिकट, कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदवारों की सूची का इंतजार
चंडीगढ़, 13 नवंबर। चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी दिसंबर में होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 35 वार्डों में से 9 पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने का मौका दे दिया है।
AAP चंडीगढ़ की ओर से जारी सूची को पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजय पाल सिंह और चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने जारी किया। घोषित उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 22 की मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को दोबारा टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 25 से मौजूदा पार्षद योगेश ढींगरा की पत्नी राधिका ढींगरा को उम्मीदवार बनाया गया है।
AAP के घोषित उम्मीदवार
-
वार्ड नंबर 1 से दिलदार सिंह
-
वार्ड नंबर 21 से गुरप्रीत कौर लड्डी
-
वार्ड नंबर 22 से अंजू कात्याल
-
वार्ड नंबर 23 से ओंकार सिंह औलख (सनी)
-
वार्ड नंबर 24 से कुलदीप कुमार
-
वार्ड नंबर 25 से राधिका ढींगरा
-
वार्ड नंबर 27 से अजीत सिंह जिंद
-
वार्ड नंबर 30 से सतनाम कौर
-
वार्ड नंबर 32 से एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा
बाकी 26 वार्डों पर मंथन जारी
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं। आम आदमी पार्टी ने फिलहाल 9 वार्डों के लिए ही उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि शेष 26 वार्डों पर नामों को लेकर विचार-विमर्श जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा की ओर से अभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। ऐसे में दोनों दलों के प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में इंतजार बना हुआ है। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी दल अपनी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
