चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस सीबीआई की विशेष कोर्ट में : 4 साल पुराना , 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप मामला

by

चंडीगढ़ , 21 मार्च : चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के खिलाफ लगभग 4 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में केस चलेगा। आरोपी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

इस मामले में अगस्त 2021 से रोक लगी हुई थी। लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अब रोक हटा दी है। अब जसविंदर कौर के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। सीबीआई ने जसविंदर कौर के खिलाफ जून 2020 में एफआईआर दर्ज की थी।  इसके बाद पुलिस विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। 2021 में कोर्ट की तरफ से मामले की सुनवाई में रोक लगा दी गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने उन्हें सितंबर 2023 में नौकरी पर बहाल कर दिया था। जसविंदर कौर ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई से थाने की सीसीटीवी फुटेज और उनकी सीएफएसएल रिपोर्ट की मांग की थी।

सीबीआई ने ये उसे उपलब्ध नहीं कराई थी। इसी के चलते हाईकोर्ट ने मामले के ट्रायल पर रोक लगा दी थी। जसविंदर कौर 2020 में मनीमाजरा थाने में एसएचओ के तौर पर तैनात थी। आरोप है कि उन्होंने मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह से 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। गुरदीप सिंह ने ही सीबीआई को शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि जसविंदर कौर ने उसे केस दर्ज न करने के एवज में 5 लाख रुपए मांगे हैं। जसविंदर कौर ने गुरदीप को कहा था कि उसके खिलाफ रणधीर नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी को हरियाणा में ईटीओ लगवाने के लिए उसने 28 लाख रुपए लिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी मननहाना कमेटी का किया सम्मान

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  : जिला होशियारपुर के गांव पचनंगल /खुशहालपुर में हुए छिंज मेले दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से पंंकी पहलवान ,संजीव कुमार पचनंगल अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों की ओर से गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

रोष मार्च के रास्ते में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया मांग पत्र : पंजाब इंप्लाइज एंड पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 10 फरवरी : पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा पंजाब के निमंत्रण के तहत पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के संगठन द्वारा संयुक्त रूप से गांधी पार्क गढ़शंकर में एकत्र होकर और...
article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
article-image
पंजाब

नेशनल मेडलिस्ट एथलीट राशि के घर पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू, सरकारी मदद का दिया भरोसा

अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक; पिता के निधन के बाद मां उठा रही हैं कोचिंग और प्रतियोगिताओं का खर्च हमीरपुर, 25 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!