चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 एक्टिवा बरामद

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 मई :चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 4 एक्टिवा बरामद की हैं।
यह कार्रवाई W/SSP/UT चंडीगढ़ के निर्देशों, W/SP सिटी चंडीगढ़ के मार्गदर्शन तथा SDPO साउथ गुरजीत कौर एवं थाना-34 के SHO इंस्पेक्टर शादीलाल की निगरानी में की गई। थाना-34 की पुलिस टीम, जिसमें ASI गुरप्रीत सिंह, HC मनविंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल समरजीत, कांस्टेबल सुखदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर उर्फ छोटू पुत्र रिशिपाल निवासी हाउस नंबर 1881, फेज-2, रामदरबार, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित चोरी की एक्टिवा बरामद की गईं
1. एक्टिवा नंबर CH01BL-6411
2. एक्टिवा नंबर CH01BC-7737
3. एक्टिवा नंबर CH01BA-5507
4. एक्टिवा नंबर CH01BC-2451
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। थाना-34 में दर्ज ई-एफआईआर संख्या 635 दिनांक 18.05.2026 के तहत जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को लेबर चौक, सेक्टर-44 के पास सार्वजनिक शौचालय के निकट से गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने सेक्टर-46 मंडी ग्राउंड के पास से एक्टिवा चोरी की थी। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अवश्य करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कामरेड रघुनाथ सिंह की बरसी 4 फरबरी, रविवार, 2024 को मनाने का फैसला

गढ़शंकर :  स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह के पैतृक गांव बीनेवाल में सीपीआई(एम) और सीटू  के पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं ने उनकी समाध पर झंडा चढ़ाया। इस दौरान 4 फरबरी, रविवार, 2024 को बरसी मनाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेहन बाजार में बाहरी लोगों के व्यापार को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एएम नाथ। फतेहपुर।  रेहन बाजार में स्थानीय दुकानदारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल रेहन ने अध्यक्ष चेतन चम्बियाल की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान व्यापार मंडल...
Translate »
error: Content is protected !!