चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं के घटनाक्रम पर डीटीएफ का कड़ा विरोध

by

आरोपी व्यक्तियों को सजा दिए जाने की मांग
गढ़शंकर : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं की वीडियो वायरल करने के घटनाक्रम की सख्त निंदा की है। डीटीएफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी ने कहा कि निजीकरण तथा व्यापारीकरण के नाम पर समाज के अहम अंग शिक्षा को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया है, जिनका कार्य सामाजिक सरोकारों की शिक्षा न देकर सिर्फ अधिक से अधिक मुनाफा कमाने तक सीमित है। उन्होंने यूनिवर्सिटी तथा पुलिस प्रशासन द्वारा छात्राओं को होस्टल में प्रताडि़त करने, धमकाने तथा मामले को दबाने के प्रयास की सख्त आलोचना की। इस मामले में पंजाब की महिला कमीशन के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर आपत्ति जताई गई।
डीटीएफ द्वारा विद्यार्थियों के हक में आवाज उठाने का आह्वान किया गया। उन्होंने मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में जमहूरी वातावरण हेतु विद्यार्थी संगठन के निर्माण की वकालत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना के मैहतपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

एएम नाथ। ऊना :  थाना ऊना के अंतर्गत कैदी गुलशन कुमार पुत्र हुकम चंद, निवासी गांव एवं डाकघर खोली, तहसील व जिला काँगड़ा (हि.प्र.), जोकि बनगढ़ जेल में पोस्को केस और अन्य 4 /5...
article-image
पंजाब

Saplings were planted by Alliance

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 :   Today on the occasion of Hariyali Amavasya, keeping in mind the environment protection, saplings were planted by Alliance Club Hoshiarpur Greater at India Enclave Piplanwala. Ally. Ramesh Kumar and Ally....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
पंजाब

10,000 रुपये रिश्वत : पंजाब पुलिस के एएसआई को किया विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार

फिरोजपुर : विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!