चंबा का भाग्य लिखना है गीत का शीर्षक : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ मनीष गर्ग ने वर्चुअली लॉन्च किया चंबा का स्वीप गीत

by
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन चंबा की एक अनोखी पहल
एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में जिला में अनेक सार्थक प्रयास निरंतर जारी है इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन विभाग  की ओर से मतदाता जागरूकता के बिषय में एक बहुत ही प्रेरक मनोरंजक तथा ज्ञानवर्धक गीत लांच किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश डॉ मनीष गर्ग द्वारा वर्चुअल उपस्थिति में लॉन्च किए गए इस गीत को जिला चंबा के सुप्रसिद्ध गायक राजीव थापा ने आवाज दी है जबकि गीत की रचना उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त पृथ्वी पाल सिंह ने की है।  गीत के माध्यम से न केवल जिला वासियों से आगामी लोकसभा चुनावों में हर हाल में मतदान करने की अपील की गई है बल्कि इस वीडियो गीत में जिला की पारंपरिक वेशभूषा व रहन-सहन के अलावा जिला  के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन चंबा द्वारा मतदाता जागरूकता की दिशा में किए गए इस प्रयास की भरपूर सहाना करते हुए उन्हें बधाई दी। गीत के लॉन्चिंग अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने सर्वप्रथम मुख्य निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया तत्पश्चात उन्हें अवगत करवाया कि इस गीत की रचना जिला के एसी टू डीसी पृथ्वीराज सिंह ने की है तथा इससे क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक राजीव थापा ने अपनी आवाज दी है।
जिला चंबा में मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि यूं तो स्वीप टीमों द्वारा जनवरी 2024 से मतदाता जागरूकता के लिए आयोजन आरंभ कर दिए गए हैं लेकिन प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात जिला में स्वीप कार्यक्रम के तहत  पात्र मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में  नोडल अधिकारियों के द्वारा 250 से  अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिनमें जिला के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थान व  कॉलेजों  के अलावा लगभग 100 स्कूल भी शामिल है। यही नहीं जिला के 631 मतदान केंद्रों में   बीएलओ के माध्यम से भी  मतदाताओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी जिला के दूर दराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर  स्वीप अभियान को निरंतर अंजाम दे रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला चंबा में कुल 631 मतदान केंद्र है जिनमें 71 मतदान केंद्र है ऐसे है जहां पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की प्रतिशतता 60 प्रतिशत से कम रही है।  इन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मिशन 414 के तहत प्राथमिकता के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए गये हैं।
इतना ही नहीं स्वीप अभियान के तहत बनाई गई टीमों द्वारा नेहरू युवा केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कर उन्हें भी मतदान के महत्व बारे जागरूक किया जा रहा है।  इस प्रकार निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिला में गत एक वर्ष में लगभग 22 हज़ार नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। जिसमें 18 से 19  वर्ष तक के लगभग 8 हज़ार 500 मतदाता शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा के अलावा विभिन्न मीडिया समूहों के संवाददाता गण तथा  जिला के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत संग कनाडा ने बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह : ट्रूडो का कनाडा कैसे बनता जा रहा दूसरा पाकिस्तान

भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने इस रिश्ते में एक नया मोड़ ला दिया है। एक तरफ जहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
Translate »
error: Content is protected !!