चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के ज़िला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश : 1 दिसंबर से सभी गतिविधियां होगी  प्रतिबंधित

by
सर्दियों के दौरान रख-रखाव कार्यों  के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां
एएम नाथ। चंबा :  चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक  को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2024 से प्रतिबंधित किया गया है।
ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं ।
जारी आदेश में कहा गया है कि चौगान के रख-रखाव के उद्देश्य से  1 दिसंबर 2024 से  लेकर अगले आदेश तक चौगान नंबर एक  को बंद रखा जाएगा।
महत्वपूर्ण यह है कि चौगान में लगाई गई दुर्वा घास को हर साल अंकुरण के लिए सर्दियों के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए  बंद रखा जाता है। इस दौरान चौगान का रखरखाव किया जाता है  तथा  ये सुनिश्चित बनाया जाता है  कि चौगान  हरा-भरा बना रहे। आदेश  के उल्लंघन की अवस्था में  निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई  का  प्रावधान भी रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन चौगान में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वज फहराकर भव्य परेड की ली सलामी

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित एएम नाथ। नाहन, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास के मानक जिले के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय संविधान हमारी राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का आधार स्तंभ : डॉ. सलारिया

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय, सलूणी के राजनीति विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से संविधान दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक -DC राघव शर्मा

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी ऊना, 26 सितम्बर – मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!