चंबा के ऐतिहासिक चौगान में रेड क्रॉस व ईट राईट मेला आयोजित : दीप प्रज्वलित कर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया एक दिवसीय मेले का शुभारंभ

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक दिवसीय रेड क्रॉस मेला व ईट राईट मेला आयोजित किया गया। जिला प्रशासन चंबा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यपाल ने इससे पूर्व ऐतिहासिक चौगान मैदान में रेड क्रॉस विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विनियमन विभाग द्वारा स्थापित फूड स्टालों का अवलोकन किया तथा शिक्षण संस्थानों स्वयं सहायता समूह तथा अन्य लोगों द्वारा स्थापित खाद्य स्टालों की सराहना की।

उल्लेखनीय है है कि चंबा में पहली बार ईट राइट मेला आयोजित किया गया है जिसमें लोगों ने स्वस्थ खान-पान व रहन-सहन तथा जीवन शैली के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन हासिल किया। मेले में रेड क्रॉस समिति के सहयोग से स्कूली विद्यार्थियों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय व्यंजनों पर आधारित स्वस्थ खाद्य पदार्थ लोगों को परोसे गए, जिनका बड़ी संख्या में स्थानीय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सपरिवार आनंद लिया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। चौगान मैदान चंबा से करियां तक आयोजित इस मिनी मैराथन में 18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लड़कों ने अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लिया।
शुभारंभ के पश्चात अजीत भट्ट एंड पार्टी चंबा, सरस्वती लोक कला संगम चंबा, गद्दी सांस्कृतिक दल रूनु कोठी, तथा चामुंडा साँस्कृतिक दल देवी कोठी के कलाकारों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित अनेक मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा योग प्रस्तुति, रेड क्रॉस द्वारा म्यूजिकल चेयर रेस तथा खेल विभाग की ओर से रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिनका हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला नागरिक लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक डॉ हंसराज व नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार युवाओं को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण : हिम स्टार्टअप और हिम सिल्क मिशन से बढ़ेगा रोजगार

एएम नाथ : शिमला। प्रदेश में उद्योग विभाग के माध्यम से 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर कार्य कुशल बनाया जाएगा। इस पहल के तहत एनएसडीसी व सीएसआर फंड के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज परिवार को सिर्फ वोट मांगने के लिए आती मंडी की याद : कांग्रेस को मिलेगी महिलाओं के अपमान की सजा : जयराम ठाकुर

जिस सरकार की अपनी ही गारंटी नहीं उनकी गारंटियों की बात करना अब व्यर्थ एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं का अपमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आइसलैंड की कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश ने किया समझौता : 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के इस सीए स्टोर की भंडारण क्षमता एक हजार टन होगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : आइसलैंड स्थित कंपनी जियोट्रॉपी आइसलैंड नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पायलट आधार पर किन्नौर जिले के टापरी में एक नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय सेब उत्पादकों को...
Translate »
error: Content is protected !!