चंबा के रज़ाक के नाम रहा दंगल : मेले समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक के प्रतीक : बाली

by
नगरोटा, 11 जून :- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने थाना बरग्रां पंचायत के चंद्रोट और थाना मेला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले स्थानीय मेले में मुख्य अतिथि बनकर शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को ऐतिहासिक छिंज मेले के सफलता पूर्वक आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान राय सिंह और सदस्यों ने शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
संबोधन के दौरान उन्होंने कहा इस मेले का इतिहास पुराना है और समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप और आकार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं।
बाली ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी होता है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और मेला कमेटी के साथ बैठकर कुश्ती देखने का आनंद लिया।
उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम बांटे। दंगल चंबा के रज़ाक के नाम रहा उन्हें 15 हजार इनाम दिया गया। उपविजेता कांगड़ा के राहुल रहे उन्हें 11 हजार इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा इस मेला ग्राउंड के लिए उन्होंने 7 लाख रुपये दिए जिससे एक सुंदर मेला ग्राउंड बनाया गया जहां आज लोग बैठकर कुशती का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने मेला ग्राउंड में सोलर लाइट लगाने की भी घोषणा की। और अधिकारियों को यहां हेड पंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला ग्राउंड में मेले के लिए मुख्य गेट बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय सड़क की मुरम्मत करने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की योजना न होती तो शायद नहीं बनता हमारा मकान

दिहाड़ी-मजदूरी करने वाली सोनू और उनके बेटे का मकान बनाने का सपना हुआ साकार   हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने दिए 1.30 लाख रुपये श्रमिकों को मकान निर्माण, चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

एएम नाथ। चम्बा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी...
Translate »
error: Content is protected !!