चंबा-भरमौर मार्ग पर थार पर गिरा पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

by

मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, सनरूफ तोड़कर वाहन में घुसा

मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालु को मृत घोषित किया, प्रशासन ने यात्रियों को बरसात में सतर्क रहने की दी सलाह

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से अचानक विशाल पत्थर और मलबा एक थार वाहन पर आ गिरा। हादसे में पंजाब के होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय श्रद्धालु माखन सिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य तीन युवक घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के इंदौरा क्षेत्र से चार दोस्त तड़के करीब तीन बजे थार वाहन में सवार होकर मणिमहेश के लिए निकले थे। जब उनका वाहन चंबा के मेहला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरा। पत्थर वाहन के सनरूफ को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे वाहन में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में माखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी भी चोटिल हुए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने माखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण चंबा सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने तथा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली की खो-खो टीम का बढ़िया प्रदर्शन 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाली शैक्षणिक संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की खो-खो की लड़कियों की टीम ने ‘खेडा वतन पंजाब 2024’ द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब

कोविड-19 के कारण 671 मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका है एक्स-ग्रेशिया का लाभ: डिप्टी कमिश्नर

एक्स-ग्रेशिया के अंतर्गत मृतक के परिजनों को दी जा रही है 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता एक्स ग्रेशिया का लाभ लेने के लिए वैब पोर्टल http://covidexgratia.punjab.gov.in पर आनलाइन दिया जा सकता है प्रार्थना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूटी पर 26 टन सरकारी राशन ढुलाया, जांच शुरू : आरटीआई में खुलासा- कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक

नाहन। कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी का नंबर रजिस्टर्ड करवाकर 26 टन सरकारी राशन की ढुलाई करवा दी।, दूसरी ओर विभाग के द्वारा बिना कोई जांच आदि किए इसका भाड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : फर्जी सैन्य अधिकारी बनने का आरोप

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कसौली पुलिस की कार्रवाई; आरोपी के पास से सैन्य लिकर कार्ड बरामद, होटल में शेफ का काम करता है युवक एएम नाथ। कसौली। हिमाचल प्रदेश के कसौली सैन्य छावनी...
Translate »
error: Content is protected !!