चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत : ससलूणी में बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेलका-सलूणी मार्ग पर मंगलवार सुबह बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टैक्सी चालक विशाल (38) पुत्र चमारू राम निवासी बंजाल, तहसील सलूणी और निशा देवी (27) पत्नी अमर सिंह निवासी खलौड़ी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह निशा देवी अपने दो बच्चों के साथ सलूणी जा रही थी। बंजाल के समीप पहुंचते ही टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए गहरी खाई में जा गिरी। वाहन पेड़ों में फंस गया। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल किहार अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला और चालक को मृत घोषित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव स्मारिका में मंडी शहर के 500 वर्षों के इतिहास पर होगा विशेष फोकस

स्मारिका के प्रकाशन, कवर डिजाइन और सामग्री की गुणवत्ता पर हुआ विस्तृत मंथन एएम नाथ, मंडी, 15 जनवरी।   अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की स्मारिका उप समिति की बैठक उपमंडलाधिकारी (ना) सदर मंडी रूपिन्दर कौर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम में राहत तथा पुनर्वास कार्यों में नहीं बरतें कोताही : केवल पठानिया

विस के उपमुख्य सचेतक ने रैत में सुनीं लोगों की समस्याएं एएम नाथ। धर्मशाला/ शाहपुर 06 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव में आदर्श आचार संहित कमेटी की अहम भूमिका : स्थायी समिति के सभी अधिकारी चुनावों से पूर्व सभी शंकाओं को दूर करें- DC जतिन लाल

ऊना, 6 मार्च – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी की तैयारी के लिए मिलेगी 1 लाख तक की मदद – सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा : डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

ऊना, 29 अगस्त. ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी...
Translate »
error: Content is protected !!