चंबा में जिला क्षय रोग समिति की बैठक आयोजित – 7 दिसंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान : डीसी 

by
एएम नाथ। चम्बा :  राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वन के बारे में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
बैठक में जिला चम्बा में टीबी के लिए नैदानिक सुविधाओं, क्षय रोग का बोझ, एनटीईपी और एमएमकेआरएनवाई के तहत टीबी रोगियों के लिए योजनाओं, ब्लॉक वार टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों, चंबा में टीबी को समाप्त करने में सहयोग करने वाले विभागों व संगठनों की संभावित भूमिका के संबंध में विस्तृत चर्चा के अलावा अलावा विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ खुली चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहे 100 दिवसीय टीवी उन्मूलन अभियान में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, टीबी रोगियों के नजदीक रहने वाले उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुपोषित व्यक्तियों, शुगर तथा एचआईवी इत्यादि गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को विशेष रूप से टीवी रोग संबंधी जांच में शामिल किया जाए। इसके अलावा निक्षय वाहन का उपयोग करते हुए आयुष आरोग्य केंद्रो में टीवी रोग संबंधी जांच के लिए विशेष शिवर आयोजित किए जाएं इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी संभावित टीबी रोगियों को चिन्हित कर जांच शिविरों में पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपिन ठाकुर ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में किया जा रहा है तथा पहला जांच शिविर एसबीआई चंबा के परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमें संभावित रोगियों के बलगम की जांच के अलावा एक्स-रे जांच भी की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज ,जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) राकेश कुमार,
जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इको फ्रैंडली राखियां हाथों-हाथ बिक रही : मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

राखी उत्सव मेले में पर्यावरण मित्र एवं आकर्षक डिजाइन की राखियों की सेल ऊनाः एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ….कहा…. मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

राकेश शर्मा :  देहरा  :  राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फ़हराया तिरंगा : गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की है प्रियंका दास

गढ़शंकर,16 अगस्त: गढ़शंकर की निकटवर्ती तथा शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहरा कर पंजाब व भारत देश का...
Translate »
error: Content is protected !!