चंबा में 412 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, 2581 पदों के लिए हुआ चुनाव….चंबा के चौगान में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह : पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला, निष्पक्षता से करें जनसेवा : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रतिनिधि समर्पण, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ग्रामीण विकास को और गति मिल सकेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पंचायतों में किए जाने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता देने तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज, डी.एस. ठाकुर, जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हज समिति के अध्यक्ष दिलदार अली वट्ट, राज्य पथ परिवहन निगम के सदस्य निदेशक मंडल एवं जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, राज्य कांग्रेस समिति महासचिव यशवंत खन्ना, राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक) अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के सात विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतों में 319 प्रधान एवं 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान कराया गया। पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए लगभग 8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई थी। जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे। वहीं 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य और 400 वार्ड सदस्य सहित कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे : आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: डीसी अमरजीत सिंह

3 मार्च को चलाया जाएगा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, डीसी ने दिए निर्देश हमीरपुर 17 फरवरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में शुभारंभ : नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की की घोषणा

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!