चंबा में DC कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू : प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से 450 प्रतिभागी हुए शामिल

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शुरू हुई।  इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया।
उन्होंने ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण करने के पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के 450 प्रतिभागी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।  प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल-टेनिस व एथलेटिक्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।  
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिलना हम सभी चंबा वासियों के लिए हर्ष व गर्व की बात है उन्होंने कहा कि खेलों का आम व्यक्ति के साथ-साथ कर्मचारीयों के जीवन में भी अत्यंत महत्व है  खेलों से कर्मचारियों को संतुलित व तनाव रहित जीवन बनाए रखने में मदद मिलती है तथा उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सुधार होता है। इस प्रकार के आयोजनों से दूसरे जिलों के कर्मचारियों से  बातचीत करने तथा उन्हें जानने का अवसर भी मिलता है।
इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान तथा  कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। राज्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने स्वागत संबोधन के दौरान जानकारी देते हुए बताया  कि 24 से 26 अक्टूबर 2024 तक होने वाली 11वीं अंतर जिला स्तरीय उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों के 450 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज वर्ष 2000 में चंबा से ही हुआ था तथा अब 24 वर्षों के बाद एक बार पुनः चंबा जिला को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। प्रवीण कुमार मेहता ने उपायुक्त चंबा सहित जिला के सभी अधिकारियों का इस राज्य स्तरीय आयोजन में हरसंभव सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय चंबा के कर्मचारियों द्वारा एक मधुर स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह सहित हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, महासचिव सुदेश तोमर, प्रमुख प्रेस सचिव सुशील कुमार, राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक जोगिंदर पाल, जिला उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ  शिमला के प्रधान अमित ठाकुर, बिलासपुर के प्रधान संदीप ठाकुर, कांगड़ा के प्रधान संदीप धीमान, मंडी के प्रधान अजय गुलेरिया, किन्नौर की प्रधान रूपा नेगी, कल्लू के प्रधान मनीष गुलेरिया, उना के प्रधान अशोक ठाकुर तथा हमीरपुर के प्रधान ज्योति प्रकाश, के अलावा राज्य व जिला स्तर के कई अन्य पदाधिकारी  तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या : पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी … पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एएम नाथ। लुधियाना : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!