पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

by
भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक मेडिकल काॅलेज में युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। अरुणप्रीत कौर पुत्री लखविंद्र सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) दोस्त के साथ कुल्लू घूमने आई थी।
                                       उन्होंने पीपलागे में एक महीने के लिए कमरा किराये पर लिया था। वह 25, 26 और 28 दिसंबर को कसोल घूमने गए। 28 दिसंबर को जब वे कसोल से पीपलागे अपने कमरे में पहुंचे तो थोड़ी देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू रेफर किया। हालत को देखते हुए कुल्लू से भी नेरचौक भेजा गया। 29 दिसंबर देर शाम को युवती की मौत हो गई।  युवती के दोस्त के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत कैसे हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि युवती की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दे दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मामा भांजे के खिलाफ पहुंचा थाने : 3.60 लाख रुपये की सोने की चेन नशे के ये चुरा ले गया युवक

एएम नाथ । मंडी :  नशे की लत युवाओं को अपराधी बना रही है। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे की चपेट में आ चुकी है। अपनी लत पूरी करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक...
पंजाब

चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार : आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!