देहरा में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : सीएम करेंगे शिरकत, तैयारियों में जुटा प्रशासन

by
धर्मशाला, 3 अगस्त। 78वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा में धूम-धाम से मनाया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस अवसर पर देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 15 अगस्त, 2024 को सुबह 11 बजे देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत होगी। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल भी मुख्यमंत्री के साथ राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।
तैयारियों को लेकर दिए विभागों को निर्देश
डीसी ने बताया कि देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, भाषा विभाग, नगर परिषद देहरा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी भूमिका से अवगत करा दिया गया है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय समारोह के सफल संचालन को लेकर विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विभागीय अधिकारियों को संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों व विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
देहरा में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज देहरा में एसडीएम शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उपमंडल स्तर के अधिकारियों और नगर परिषद के प्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में एसडीएम ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए सबको जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड का पूर्वाभ्यास 12, 13, 14 अगस्त को किया जाएगा।
बैठक में सुनीता राणा अध्यक्ष नगर परिषद देहरा, मलकियत सिंह परमार अध्यक्ष व्यापार मंडल देहरा, आदर्श शर्मा तहसील कल्याण अधिकारी, अंजू चौहान प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, डॉ. विशाल गर्ग एसएमएस हॉर्टिकल्चर, अश्वनी कुमार नायब तहसीलदार प्रागपुर, डॉक्टर सुशील कुमार प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा, कुशल कुमार आरएम देहरा, लवनीत डोगरा फूड इंस्पेक्टर, दीपक शर्मा सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफडीआर तकनीक से घुमारवीं क्षेत्र में निर्मित हुई 2 सड़कें, यातायात हुआ सुगम और सुरक्षित

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से 14 किलोमीटर सड़कों पर व्यय हुए हैं 11.52 करोड़ रूपये एएम नाथ। बिलासपुर, 29 जनवरी: बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुल डेप्थ रीकलेमेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का इंद्र दत्त लखनपाल ने किया अनावरण

बड़सर 30 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16वें वित्त आयोग से हिमाचल को हर वर्ष 10 हजार करोड़ का नुकसान : मुकेश अग्निहोत्री

जीएसटी पहले से नुकसानदेह, अब आरडीजी समाप्त कर केंद्र ने दिया दोहरा आघात, यह स्वीकार्य नही भाजपा के सांसद मूक दर्शक बनकर देखते रहे प्रदेश के हितों की अनदेखी एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!