हिमाचल में यूरिया के साथ नैनो यूरिया प्लस जबरदस्ती नहीं खरीदना पड़ेगा : विधायक भवानी पठानिया ने विधानसभा में उठाया था किसानों को मजबूर करने का मामला

by

एएम नाथ।   शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब किसानों को सामान्य यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया प्लस जबरदस्ती नहीं दी जाएगी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सोमवार को विधानसभा में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने की बात कही।

कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की ओर से नियम 62 के तहत लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि किसानों को सामान्य यूरिया के साथ नैनो यूरिया प्लस खरीदने के लिए मजबूर न किया जाए।

सहकारी समितियों पर किसानों को मजबूर करने का आरोप

भवानी सिंह पठानिया ने सदन में आरोप लगाया कि कई स्थानों पर डिपो होल्डर्स और सहकारी समितियों की ओर से किसानों को सामान्य यूरिया खाद के बैग के साथ नैनो यूरिया प्लस की बोतल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूरिया का एक बैग करीब 270 रुपये का है, जबकि किसानों को इसके साथ लगभग 225 रुपये की नैनो यूरिया की बोतल भी खरीदनी पड़ रही है। पठानिया ने इस मामले की जांच के लिए विधानसभा की एक समिति गठित करने की मांग की।

केंद्र और इफ्को के भी ऐसे निर्देश नहीं: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि किसानों को सामान्य यूरिया के साथ नैनो यूरिया खरीदना अनिवार्य हो।

उन्होंने कहा कि इफ्को की ओर से भी इस संबंध में पत्र दिया गया है, जिसमें किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया न देने की बात कही गई है। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में हिमफैड को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

सदन में हुई नोकझोंक

जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने नैनो यूरिया को लेकर प्रधानमंत्री से जुड़े एक विज्ञापन का भी उल्लेख किया, जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। इस दौरान विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई।

कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों को सामान्य यूरिया के साथ नैनो यूरिया प्लस खरीदने के लिए कथित रूप से मजबूर किए जाने का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से चर्चा का विषय बना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कई राजनीति में बड़ा मोड़ : पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा फूंकेंगे ‘तीसरे विकल्प’ का शखानंद

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति में अब एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रदेश में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
Translate »
error: Content is protected !!