जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

by
एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
ऊना, 21 दिसम्बर – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 53 आंगनवाडी वर्करस तथा 46 आंगनवाडी सहायिकाएं बालक विकास परियोजना में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 23 तक 6 वर्ष आयु तक के 896 बच्चों को जिनमें 649 मुस्लिम, 247 सिक्ख तथा 219 माताओं जिसमें 136 मुस्लिम व 86 सिक्खों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 210 बच्चे जिसमें 182 मुस्लिम तथा 28 सिक्ख पूर्व स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गरीबों के लिए स्वरोजगार तथा मजदूरी रोजगार के तहत नगर परिषद टाहलीवाल में 40 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जिसमें 10 अलपसंख्यक समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 14 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 1106 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आर्थिक क्रियाक्लापों के लिए अधिवृधित ऋण सहायता योजना के तहत ऋण आवेदन हेतु दिव्यांग व्यक्तियों को ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्रों में 1.20 लाख रूपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक को दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन व गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रूपये तक की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि 10 लाख रूपये की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज तथा उससे ज्यादा की ऋण राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज का प्रावधान किया गया है।
जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक
जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की समीक्षा बैठक करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में कुल 5779 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 95 लाख 18 सौ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह पुरस्कार के तहत 212 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रवृति योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख 59 हज़ार 750 रूपये की राशि 33 लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया वशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र योजना के तहत अभी तक जिला में कुल 5, 656 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 5,540 यूडीआईडी कार्ड जनरेट किए गए हैं।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, नेशनल केरियर सेंटर के निदेशक रंजन चंगक्कोटी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा-सलूणी-कोटी पुल सड़क मार्ग बहाल

एएम नाथ। शिमला।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने चम्बा और अन्य ज़िलों में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आईटी मैनेजर, आईटी आपरेटर्स, पार्ट टाइम आफिस ट्रेनीस पदों को भरने के लिए 11 मार्च को एक कैम्पस इंटरव्यू का होगा आयोजन

शिमला, 07 मार्च : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एजुकेयर इंडिया, 5-लक्कड़ बाजार शिमला हिमाचल प्रदेश में आईटी मैनेजर, आईटी आॅपरेटर्स, पार्ट टाइम आॅफिस ट्रेनीस पदों...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप बालिका आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की...
Translate »
error: Content is protected !!