चब्बेवाल विधानसभा हल्के में चार दर्जन कांग्रेस व अकाली दल समर्थकों ने आप का दामन थामा

by
गढ़शंकर  – चब्बेवाल विधानसभा हल्के में आम आदमी पार्टी को गांवों में जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है गांवो के लोग आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की कार्यशैली व नीतियों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता हरमिंदर सिंह संधू, पार्टी जिलाध्यक्ष मोहनलाल चित्तो व शामलाल शामू की अगुवाई में चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव जांगनीऑन व बिछोही में चार दर्जन कांग्रेस व अकाली दल समर्थकों ने अपनी पार्टियो के नेताओं की लोग विरोधी नीतियों व उनकी कार्यशैली से त्रस्त होकर अपनी पार्टियो को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल सरकार की दिल्ली में लोगों के हित में उठाये गए कदमों से व चब्बेवाल में हरमिंदर सिंह संधू की कार्यशैली से प्रभावित होते हुए आप मे शामिल होने का फैसला लिया है। आप मे शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत हरमिंदर सिंह संधू, जिलाध्यक्ष मोहनलाल चित्तो, सागर पठानिया व जतिंदर शामू ने किया। इस दौरान जांगनीऑन से नरिंदर पाल, मनजीत सिंह, पवन कुमार, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, धर्मवीर, नरिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, जोरावर सिंह व अमरजीत सिंह व इसी प्रकार बिछोही से बलकार सिंह, अवतार ठाकुर, जसवीर, प्रमोद, कुलबीर सिंह, दिनेश पठानिया, विवेक, योगेश, मनी मोहित कुमार, पंडित राहुल, पवन, बलविंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, अनमोल, बलजीत सिंह, अबी कुमार, कर्ण, विशाल, गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुरिंदर व आशा रानी पंच ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पौधारोपण करना हर एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा किपर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व अलग-अलग संगठन...
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से तहसील चौंक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य की 53.48 लाख रुपए की लागत सेशुरुआत

10-15 दिनों में शहर की सभी मुख्य सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर I   पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय तहसील चौक से धोबीघाट तक सडक़ की रिकारपेटिंग के कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल 1980 का क़त्ल का मामला : 40 साल से भी ज़्यादा जेल में सज़ा काटने वाले बेगुनाह शख़्स को अब भेजा जा सकता है भारत

सुब्रमण्यम “सुबु” वेदम एक ऐसे क़त्ल के आरोप में 43 साल से जेल में बंद थे, जो उन्होंने किया ही नहीं था. आख़िरकार उन्हें क़ैद से आज़ादी मिल गई है। लेकिन परिवार से मिलने...
article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
Translate »
error: Content is protected !!