चम्बा जिले में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने सोमवार, 25 अगस्त को जिला चम्बा के सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग शिमला ने चम्बा जिले में 25 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहले से ही 24 अगस्त को हुई लगातार बारिश से जिले के कई हिस्सों में जलभराव, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी हुई है। कई सड़कें प्रभावित होने के चलते विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा संकट उत्पन्न हो गया है।
इसी के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र 25 अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संस्थानों के प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राघव शर्मा ने टीबी हारेगा ऊना जीतेगा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ऊना: 12 सितंबर: जिला ऊना में 21 दिन तक चलने वाले टीबी हारेगा, ऊना जीतेगा अभियान की शुरूआत आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से उपायुक्त राघव शर्मा ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर की।...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
Translate »
error: Content is protected !!