मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला सुजानपुर 18 वर्षीय अमन जो पिछले कल रात कमल कुंड से जिसको रेस्क्यू किया गया था और गौरीकुंड मैं उसने दम तोड दिया है। ऑक्सीजन की कमी के कारण इन दोनों श्रद्धालुओं की मौत हुई है।वही दूसरे श्रद्धालु की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है। उसके शव को माउंट ट्रेनिंग व एनडीआरएफ की टीम द्वारा भरमौर लाया जा रहा है। मृतक का नाम 18 वर्षीय रोहित है और वह भी पठानकोट का ही रहने वाला है। घटना की पुष्टि एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की है।
उन्होंने कहा है कि पिछले कल से ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं से सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के लिए कह दिया गया है। इसकी अतिरिक्त पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे कलसूंई जांगी और दुर्गेठी मैं बंद है जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है। जब तक मौसम में सुधार नहीं होता है यात्रा पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगह मणिमहेश यात्री बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर :पूर्व सांसद खन्ना

केंद्र सरकार ने मूक बधिर लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर : खन्न केंद्र सरकार का खन्ना ने किया धन्यवाद : कहा, मूक बधिर लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में होगी सुविधा...
article-image
पंजाब

बादल परिवार ने अकाली दल को पारिवारिक पार्टी बना दिया : बलतेज पन्नू

सिख संस्थाओं के कामकाज को लेकर उठाए सवाल, आनंदपुर साहिब सराय विवाद पर मांगे जवाब चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को बादल परिवार पर निशाना साधते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!