चम्बा में कांडी पुल से जलाशय में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक लापता है। पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार दोपहर के समय एक बच्चे ने कांडी पुल से युवक को जलाशय में छलांग लगाते देखा और इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं द्रड्डा पंचायत के धार गांव से लापता युवक के परिजन व पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही कांडी पुल पहुंच गए।

पुलिस व परिजनों ने जलाशय में कूदे युवक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आरंभिक जांच में जलाशय में छलांग लगाने वाला युवक द्रड्डा पंचायत के धार गांव का रहने वाला बताया गया है। युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टे्टस में जिंदगी से निराश होकर जान देने की बात कही है। साथ ही अपने माता-पिता से माफी मांगी है। यह व्हाट्सएप स्टे्टस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की जलाशय में कूदने के बाद लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय की शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा दुलैहड़ में 72 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय की शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे मेधावी ऊना, 9 नवम्बर – राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में शताब्दी वर्ष गांठ व वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
Translate »
error: Content is protected !!