चम्बा में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ : विधिक सेवा प्राधिकरण का अभियान तेज, प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई पर जोर

by

“सेव वाटर” संदेश के साथ छात्रों को किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के तत्वावधान में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत महर्षि दयानन्द आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चम्बा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव एकांश कपिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 20 से 25 अप्रैल तक सात दिवसीय जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में पेयजल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान की थीम “जल संरक्षित करें, सुरक्षा करें एवं जल स्रोतों को पुनर्जीवित करें” रखी गई है।
एकांश कपिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जल के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा करने, उन्हें स्वच्छ रखने और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम जल संकट को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने जल बचाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कक्षा बारहवीं की छात्रा हर्षिता भूषण और छात्र यशवर्धन सिंह ने भी जल संरक्षण विषय पर अपने विचार साझा किए और जल के महत्व को रेखांकित किया।
जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देने के लिए विद्यालय के समीप स्थित प्राकृतिक जल स्रोत (पनिहारा) पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ब्रिज बाला सहित समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या चल गया कंगना रनौत का जादू ? …… एग्जिट पोल सही हुआ तो कंगना चुनाव बहुत आसानी से जीतकर संसद में पहुंच सकती

एएम नाथ। मंडी : एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश की वादियों में कमल खिलने के आसार जता दिए गए हैं। POLSTRAT और PEPOLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी क्लीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत विकसित होगा पोंग बांध क्षेत्र : क्षेत्र के अनुरूप हो पर्यटन गतिविधियों का विस्तार, स्थानीय संस्कृति और विरासत को मिले पहचान- डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 3 नवम्बर। पोंग बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ लगती जगहों के अनुरूप गतिविधियों को विकसित और बढ़ावा देने की जरूरत है। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित: मुख्यमंत्री

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर शहर के लिए 23 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य का लोकार्पण किया सुन्दरनगर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला...
Translate »
error: Content is protected !!