चम्बा में टाइलों से भरा ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

by

मृतक ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के स्वनतसर गांव के राम स्वरूप के रूप में हुई

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रक चालक की मौक पर ही मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड़ के पास हुआ, जहां ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर लगभग गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार ट्रक में टाइलें और अन्य निर्माण सामग्री लदी हुई थी और वह चम्बा की ओर जा रहा था। मृतक ट्रक चालक की पहचान राम स्वरूप के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के स्वनतसर गांव का रहने वाला था। राम स्वरूप ट्रक का मालिक भी बताया जा रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल होने या सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रक खाई में गिरा तो जोरदार आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ लगाई और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा : : नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहन….. मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

APMC दुकानों के आवंटन में धांधली के विपक्ष ने लगाए आरोप: सदन में हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट

एएम नाथ । शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन विपक्ष ने शिमला और किन्नौर के APMC (कृषि उपज विपणन समिति) द्वारा दुकानों के आवंटन में धांधली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। प्रश्नकाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!