चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा, 9 मार्च :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज 12 से 14 मार्च तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित होने वाले चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह उत्सव सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, ग़ज़ल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर कलाकारों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन तथा संवाद सत्र शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुस्तक प्रकाशकों द्वारा पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चम्बा की प्रसिद्ध एवं प्राचीन कला तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को चम्बा की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
उपायुक्त ने कहा कि चम्बा साहित्य उत्सव, कला और संस्कृति के क्षेत्र में संवाद एवं विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय साहित्यकारों, कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा चम्बा की सांस्कृतिक पहचान को भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस उत्सव में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से साहित्य एवं कला प्रेमियों तथा युवाओं से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया।
उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों से चम्बा साहित्य उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान किया।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, एसडीएम प्रियांशु खाती, संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज चंबा ओम प्रकाश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज राकेश राठौर, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, प्रोफेसर प्रशांत रमन रवि, सहायक अभियंता तेजू राम, गौरव कुमार व कनिष्ट अभियंता नीतिका ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने जतूण गांव में लोगों को हुए नुकसान का लिया जायजा

ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का दिलवाया भरोसा एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जतूण गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों का जीपीएफ़ गिरवी रखकर भी क़र्ज़ ले रही है सरकार – डेढ़ साल में ही 24 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ ले चुकी है सरकार: जयराम ठाकुर

इस महीनें वेतन और पेंशन भी देर से जारी करने के निर्देश दे रही है सरकार , मित्रों का मानदेय पांच गुना बढ़ाने वाले आर्थिक तंगी का रोना रो रहे हैं एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर किया दुःख व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए गठित होगा संयुक्त कार्यबल – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गम्भीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा...
Translate »
error: Content is protected !!