चांद नगर में काफी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, अरोड़ा ने किया स्वागत

by

होशियारपुर :  वार्ड नंबर 2 के तहत पड़ते मोहल्ला चांद नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। एडवोकेट लवकेश ओहरी की प्रेरणा एवं कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने वालों का श्री अरोड़ा द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीप चंद सैनी दीपा, सतिंदर शर्मा नन्नू, सचिन शर्मा, रमन कुमार, रशपाल सिंह, प्रमोद सैनी, रणजीत सैनी, आनंदवीर, अनूप, कपिल देव, गौरव सैनी, किरन भाटिया, कमलेश, मीरा शर्मा, किरन बेदी, सुमन सैनी, दीप माला, परवीन शर्मा एवं ईशा शर्मा आदि एडवोकेट लवकेश ओहरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि जनता के जोश को देखते हुए लगता है कि उनका कांग्रेस के प्रति कितना विश्वास है और वह नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास और सहयोग पार्टी की मजबूती है तथा इसी मजबूती से कांग्रेस नगर निगम में अपना मेयर बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा तथा और भी जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें करवाकर जनता को विकसित शहर देना का उनका प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने श्री अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए उन्हें मोहल्ले की समस्याओं से अवगत करवाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हैं और यह वार्ड जीत कर उनकी झोली में डाला जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, रिटायर्ड मास्टर जसविंदर पाल एवं विपन कुमार मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर कौंसिल के आम चुनाव व होशियारपुर, हरियाना व टांडा नगर के उप चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

माहिलपुर/ होशियारपुर, 27 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास)-कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर बलराज सिंह ने बताया कि आगामी नगर पंचायत माहिलपुर के आम चुनावों, नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7, व 27,...
article-image
पंजाब

पुलिस पर फायरिंग – पुलिस छापेमारी गई थी करने : पुलिस अधिकारी घायल , एक आरोपी अरेस्ट- बाकी आरोपी भागने में सफल

श्री गोइंदवाल साहिब :  छापेमारी करने गई श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने सीधे फायरिंग कर दी जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।  उल्लेखनीय...
article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति की गला दबा की हत्या : फिर रातभर शव के पास बैठी रही- कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत,

समाना : थाना सदर समाना इलाके के तहत बल्लमगढ़ गांव में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के पास बैठी रही।...
Translate »
error: Content is protected !!