चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने गांव बगड़ा में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर बांटा ज्ञान

by

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज चंबा उपमंडल की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव बगड़ा में बच्चों व अभिभावकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के केस वर्कर चमन सिंह ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। अभिभावकों को सचेत किया कि वे अपने बच्चों को अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाने हेतु प्रेरित करें। उन्हें बताया गया कि यदि उनके बच्चों को कोई आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
इसके साथ-साथ अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखने हेतु भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में 12 अभिभावकों व 24 बच्चों सहित कुल 36 लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सोलन के धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21 जनवरी को मतदान होगा

धर्मपुर (सोलन) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खण्ड धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की मांगों पर की चर्चा

ऊना : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ बचत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ द्वारा उठाई गई सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण – 17 जनवरी, 2024 से 06 फरवरी, 2024 तक

भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 17 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में...
Translate »
error: Content is protected !!