चाकू लेकर पीछे पहुंचा सौतेला बेटा …मां को बचने के लिए घर से बाहर भागना पड़ा : गली में कर दी हत्या

by

तरनतारन। घरेलू विवाद इतना खूनी हो गया कि एक मां को अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर गली में जाना पड़ा, लेकिन उसका सौतेला बेटा चाकू लेकर उसके पीछे पहुंच गया। आरोपी ने गली में ही अपनी सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना तरनतारन शहर की गली वल्या वाली में बीती रात हुई। पुलिस को दी शिकायत में मृतका की बेटी हरकमलप्रीत कौर ने बताया कि उसके सौतेले भाई लवप्रीत सिंह का उसकी मां गुरप्रीत कौर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर गुरप्रीत कौर घर से निकलकर गली में चली गईं।

चाकू लेकर मां के पीछे दौड़ा बेटा

शिकायत के अनुसार, लवप्रीत सिंह भी चाकू लेकर मां के पीछे गली में पहुंच गया। वहां उसने गुरप्रीत कौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटी उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

शराब के नशे में होने का आरोप

मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि लवप्रीत सिंह शराब पीकर घर आया था। मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और गुस्से में उसने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, आरोपी के शराब के नशे में होने की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश

तरनतारन सिटी थाना के हेड इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 राजस्व पटवारी को साथी सहित विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथो रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को यहां सेक्टर-32 के पटवारखाने में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी गांव ढेरी, लुधियाना को 3,500 रुपये की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
पंजाब

पुलिस के ढीले प्रबंध, असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद : माहिलपुर सब्जी मंडी के पास हथियारों से लैस युवकों का आपस में हुए विवाद में गोली चलने का मामला

माहिलपुर – मंगलवार की शाम माहिलपुर सब्जी मंडी के पास युवाओं के दो गुटों के बीच हुई तकरार में गोली चलने की चर्चा के बाद यहां इस इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत : कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे बृक्ष से टकराई

गढ़शंकर । गढ़शंकर से जालंधर जा रहे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की कार अनियंत्रित हो कार गढ़शंकर बंगा रोड पर गांव फतहपुर के निकट सड़क के किनारे बृक्ष से टकरा जाने से मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!