चार जून  को  देश और हिमाचल प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। सोलन : नालागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता केएल ठाकुर के स्वागत समारोह में नालागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब 04 जून को लोकसभा और हिमाचल के विधानसभा के उप चुनाव के परिणाम आयेंगे तो देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सुक्खू सरकार के पास अब न बहुमत बचा है और न ही जनता का भरोसा। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश के हितों से किनारा कर लिया। सरकार सिर्फ़ मित्रों की सरकार बनकर रह गई है। पिछले डेढ़ साल से हिमाचल में ऐसी सरकार चल रही है जिसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं हैं। न प्रदेश की मातृशक्ति से है और न ही युवा शक्ति से। सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक जनविरोधी निर्णयों की झड़ी लगा दी। हज़ारों की संख्या में संस्थान बंद करने से हज़ारों युवाओं को नौकरी छीनने का पहला काम सुक्खू सरकार ने किया।
भाजपा में शामिल होने के बाद केएल ठाकुर पहली बार अपने विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे। इस मौक़े पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे। स्थानीय जनता और पदाधिकारियों ने सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केएल ठाकुर के सम्मान में आया यह जन सैलाब प्रदेश की नाकाम हो चुकी सरकार के विरोध में भी आया है। केएल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सिपाही हैं।नालागढ़ की जनता उन्हें भरपूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है। विधायक बाहर खड़े रहते हैं और मित्र सरकार चलाने की योजना बनाते हैं। मुख्यमंत्री विधायकों को मिलने तक का समय नहीं देते थे।
मुख्यमंत्री अब प्रदेश में प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। हमारी भी पाँच साल सरकार रही।हमने प्रतिशोध की राजनीति को ख़त्म किया। अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री ने मुक़दमे दर्ज करवए। उनके दुकान, मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। विधायकों के परिवारों और रिश्तेदारों को भी परेशान किया जा रहा है। आज के पहले ऐसे हालत हिमाचल प्रदेश ने नहीं देखे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने पर हमारे विधायकों को सुरक्षा छीन ली।
जयराम ठाकुर ने कहा कि के एल  ठाकुर समेत सभी नौ विधायकों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज और प्रदेश की सेवा करने का फ़ैसला लिया है।क्योंकि नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं।उनका एक मात्र उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा करने का है। उनका लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है जिसके लिए वह दिन रात कार्य कर रहे हैं। आज हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विकास के काम हुए हैं। सड़कों से लेकर पुलों और फ़ोर लेन से एम्स, अटल टनल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आवास योजना के ज़रिए हिमाचल और हिमाचल के लोगों की क़िस्मत बदल रही है। इसलिए देश में सिर्फ़ और सिर्फ़ नरेंद्र मोदी की गारंटी चल रही है देश के लोग फिर सिर्फ उसी गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं केएल ठाकुर के साथ शिमला के सांसद एवं वर्तमान लोक सभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, ज़िलाध्यक्ष रतनसिंह पाल, ज़िला महामंत्री भरत साहनी, बलवीर ठाकुर, किसान मोर्चा के संजीव टिंका, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भल्ला, एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीव कुमार समेत हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव, अब दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे भरवाईं

ऊना (2 मार्च)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के भरवाईं दौरे में कुछ बदलाव हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अब दोपहर 1.30...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंघ सभा गुरुद्वारा गोंदपुर बुल्ला ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

रोहित जसवाल। हरोली । सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब गोंदपुर बुल्ला द्वारा लिवासा ग्रुप (आईवीवाई अस्पताल) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

दूरदराज क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज यहां भारतीय सेना, हिमाचल प्रदेश सरकार और श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद झांसी के...
Translate »
error: Content is protected !!