चार लेबर कोड्स के विरोध में 20 मई को ट्रेड यूनियन करेंगे हड़ताल,केंद्र से नाराज

by
एएम नाथ। शिमला : केंद्र सरकार की श्रम,किसान और कर्मचारी विरोधी कथित नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश में भी इस हड़ताल में सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनें भाग लेंगी। इसी क्रम में बुधवार को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित कर यूनियनों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।
            हड़ताल की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड्स को तुरंत प्रभाव से वापस लेना शामिल है। इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन बहाली, सभी आउटसोर्स और संविदा कर्मियों को नियमित करने,स्कीम वर्करों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने,रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये तय करने जैसी मांगें भी प्रमुख हैं।
 सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों और किसानों के खिलाफ निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा चार लेबर कोड्स मजदूरों के अधिकार छीनने वाले हैं और इससे कार्यस्थल की सुरक्षा, वेतन, काम के घंटे और श्रमिकों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
कश्मीर सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियनें लंबे समय से इन मुद्दों पर सरकार से संवाद की मांग कर रही हैं लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण नीति और ठेका प्रथा से युवाओं को रोजगार मिलना मुश्किल हो गया है जिससे बेरोजगारी चरम पर है।
राज्य अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि 20 मई को प्रदेश भर में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे और सभी सरकारी व निजी संस्थानों में व्यापक हड़ताल की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

19 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल और 23 लाख रुपए ड्रग मनी सहित दो काबू : नशे और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने आज अमेरिका आधारित तस्कर मनप्रीत उर्फ मनु महावा की तरफ से सीमा पार से चलाए जा रहे नशे और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हम लोगों को यूं मरने के लिए नहीं छोड़ सकते : यहां पराली जलाने पर रोक लगाना आपकी जिम्मेदारी, फिर दिल्ली, पंजाब में तो एक ही पार्टी की सरकार – सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से कहा है कि वो अपने यहां पर पराली जलाने की...
article-image
पंजाब

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बिकने वाले थे, वह बीजेपी में चले गए : पूर्ण बहुमत में है कांग्रेस सरकार – भाजपा के नेता प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नादौन : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से वापस लौट आए हैं। दिल्ली में कई अहम बैठकों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री हिमाचल पहुंचे हैं। अब अपने गृह...
Translate »
error: Content is protected !!