चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बाइक सवार से मारपीट करने के आरोप में

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह उर्फ अम्न निवासी वार्ड नं 1 गढ़शंकर ने बताया कि वह 15 मई को करीब पांच बजे अपने जीजे राकेश कुमार को लेने के लिए देनोवाल सैंसिया के खेल मैदान में गया था यहां अल्टो कार नंबर पीबी 24 डी 5768 में सवार हो कर आये कर्ण उर्फ भीम पुत्र महिंदर पाल, राहुल उर्फ ठानी पुत्र राजू, दिनासू पुत्र रमेश गिल व जोरा पुत्र शीरा निवासी देनोवाल सैंसिया ने अपने हाथों में पकड़े हथियारों से हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर राकेश कुमार ने बचाया और चारों आरोपी धमकियां देते हुए कार में सवार होकर वहां से चले गए। अमनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कारवाई करते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े संदिग्धों के 14 परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब में गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ सिख...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया चंडीगढ़ में हिस्सेदारी प्रॉपर्टी की बिक्री में आने वाली परेशानी का मुद्दा

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में हिस्सेदारी प्रॉपर्टी बेचने को लेकर लोगों को आने वाली परेशानी के संदर्भ में लोकसभा में गृह मंत्रालय से सवाल...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर...
Translate »
error: Content is protected !!