युवती से जबरन बनाए सबंध और बना ली वीडियो : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती की कई बार बनाए शारीरिक संबंध

by

पटियाला। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान जसकरन सिंह निवाली गांव ककराला भाईका जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक साल 2024 में उसकी आरोपी के साथ जान-पहचान हुई थी। जनवरी 2025 में आरोपी उक्त युवती को काॅलेज समय के बाद होटल में ले गया। जहां डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मई महीने तक आरोपी ने युवती को उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद युवती ने अपना फोन तोड़ दिया। आरोपी उसे गहने व पैसे लेकर उसके साथ घर से भागने के लिए मजबूर करता रहा। दो अक्तूबर 2025 को पीड़िता के परिवार को अपनी लड़की के साथ हो रहे गलत काम के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। आरोपी को जब इसके बारे में पता चला तो उसने शिकायत वापस लेने के लिए परिवार पर दवाब बनाया और उन्हें डराया-धमकाया भी लेकिन परिवार वाले आरोपी के सामने नहीं झुके। पुलिस ने अब मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई :  पटियाला। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने नाबालिगा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। नाबालिग की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नवंबर 2024 में वह पीजी में रह रही थी। जहां वह आरोपी अंकित के संपर्क में आई। मार्च 2025 में आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी उक्त नाबालिगा के साथ संबंध बनाता रहा। फिर अप्रैल 2025 में नाबालिग अपने घर चली गई। 15 अक्तूबर, 2025 को उसके पेट में काफी दर्द होने के बाद जब डाॅक्टरी जांच कराई गई, तो लड़की 28 हफ्ते की गर्भवती निकली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बारिश के पानी से बर्बाद हुई सड़कों का जायजा तक लेने नही आये लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 13 अगस्त ):गत दिनों की भारी बारिश के कारण विभिन्न गांवों में नष्ट हुई सड़कों का जायजा लेने के लिए वीत क्षेत्र में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने...
article-image
पंजाब

गौतम नगर होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम रखा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री अंजली भारती जी...
article-image
पंजाब

भगवान श्री राम के भक्तों ने बीत ईलाके में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में भव्य निकाली शोभा यात्रा : भगवान श्री राम के जयघोषों से पूरा ईलाका हुया भक्तिमई

गढ़शंकर  : श्री राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में बीत ईलाके में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बीत ईलाके के राम भक्तों ने किया। जिसमें भारी संख्यां में महिलाओं...
पंजाब

एनआरआई के घर में चोरी, चोरों ने इंवर्टर, माइक्रोवेव व कीमती कपड़े किये चोरी

माहिलपुर : बीडीपीओ कलोनी वार्ड नं 13 माहिलपुर में अज्ञात चोरों ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से इंवर्टर, बैटरी, माइक्रोवेव व क़ीमती कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस को घटना की शिकायत दे दी...
Translate »
error: Content is protected !!