चिंतपूर्णी में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा : दो बसों के बीच दबने से एसआई राजेश धीमान की मौत

by

भरवाईं चौक पर जाम खुलवाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

ऊना, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान की सड़क हादसे में मौत हो गई। भरवाईं चौक पर शनिवार रात ट्रैफिक जाम खुलवाते समय वह दो बसों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात भरवाईं चौक पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगा हुआ था। एसआई राजेश कुमार धीमान यातायात सुचारू करवाने में जुटे थे। इसी दौरान एक तंग मोड़ पर दो बसें एक-दूसरे को क्रॉस करने लगीं। इस दौरान एसआई धीमान दोनों बसों के बीच फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद भरवाईं थाना लाई गई पार्थिव देह

रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद एसआई राजेश कुमार धीमान की पार्थिव देह को अंतिम सम्मान के लिए भरवाईं थाना लाया गया। यहां डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, थाना स्टाफ और स्थानीय निवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्तव्य निभाते हुए अधिकारी की असमय मौत से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के दौरान हुए इस हादसे ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी सामने ला दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में जा गिरी बाेलेरो कैंपर : 2 की मौत व तीसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रोहडू उपमंडल की खाबल सड़क पर गत रात्रि करीब पौने 11 बजे एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी जताई सुप्रीम कोर्ट ने निराशा जताई

सुप्रीम कोर्ट ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को राज्य में प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी निराशा जताई है। ...
article-image
पंजाब

बिना अध्यापक स्कूल। आलोवाल स्कूल में कोई भी अध्यापक न होने पर बसपा नेता मनजीत सूद ने किया रोष प्रकट

जिला शिक्षा कार्यालय नवांशहर में रोष धरना देंगे : सूद बलाचौर: 28 अगस्त : प्रदेश सरकार के गठन को कई महीने हो गए हैं परंतु सड़ोआ ब्लाक के सरकारी स्कूलों की हालत अत्यंत दयनीय...
Translate »
error: Content is protected !!