चिंताजनक : पंजाब में एड्स और हेपेटाइटिस के बढ़ते मामले : पंजाब में 62044 एचआईवी मरीज, एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी केंद्र और एचआईवी निदान और रोकथाम के लिए 115 एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र

by

मोहाली :  पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी को फैलने से रोकने के लिए जेलों, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में कैदियों की स्वास्थ्य जांच के बाद अब स्क्रीनिंग की है।                                     जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि राज्य भर में विशेषकर बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, मुक्तसर और मोगा में एचआईवी एड्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित युवाओं की जांच, उपचार और परामर्श के लिए एक जन जागरूकता अभियान शुरू किया।    उन्होंने डॉ बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली से जागरूकता वैन को हरी झंडी देते हुए कहा कि समाज के बाकी लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाने के लिए स्क्रीनिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के सहयोग से राज्य में स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज रवाना की गई पांच वैन शुरुआती चरण में एक महीने तक 750 गांवों को कवर करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साझा सिरिंज/असुरक्षित यौन संबंध के निषेध पर एल.ई.डी द्वारा जागरूकता फिल्में दिखाने के अलावा, सुसज्जित वैन में नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।

निःशुल्क एचआईवी/एड्स परीक्षण के लिए प्रत्येक वैन में एक लैब तकनीशियन और एक परामर्शदाता भी तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से आगे आकर इन वैनों के माध्यम से एचआईवी एड्स की जांच कराएं और अपने परिवार को इस संक्रमण से सुरक्षित रखें। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में 62044 एचआईवी मरीज हैं। आर टी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र और एचआईवी निदान और रोकथाम के लिए 115 एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र हैं।

उन्होंने शादी से पहले एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच पर जोर देते हुए कहा कि इससे शादी के बाद खुशहाल और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी और सी का इलाज किया जा सकता है जबकि एचआईवी के वायरल लोड को स्थिर रखकर नियंत्रित किया जा सकता है, इसलिए किसी को भी अपनी बीमारी को छिपाने में संकोच नहीं करना चाहिए और समाज और अपने जीवन को बचाने के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के परीक्षण कराना चाहिए।

उन्होंने पिछले दिनों जेल के कैदियों, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में एचआईवी एड्स एवं अन्य यौन संचारित रोगों के खिलाफ परीक्षण के लिए चलाए गए अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षण के बाद सभी मरीजों को स्वस्थ करने के लिए इलाज शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को राज्य के लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता है, यही कारण है कि वह केंद्र सरकार के असहयोग के बावजूद पंजाब में सार्वजनिक क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में आम आदमी क्लीनिक की संख्या भी 800 को पार कर जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनकर उभरेगा और मुख्यमंत्री के पंजाब को रंगाला पंजाब बनाने के सपने को हर कीमत पर साकार किया जाएगा। इस मौके पर विशेष सचिव स्वास्थ्य और प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी वरिंदर कुमार शर्मा और एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. बॉबी गुलाटी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रशासन बारिश के पानी से हुए नुकसान का आकलन करने में विफल – अवैध खनन के कारण ढाडा-मजारा ढिंगरियां की सड़कें ध्वस्त : निमिषा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के माहिलपुर ब्लॉक के गांवों में भारी बारिश के कारण सड़कों और फसलों को हुए नुकसान से परेशान क्षेत्रवासियों का हालचाल जानने के लिए गढ़शंकर भाजपा प्रभारी निमिषा मेहता ने...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
पंजाब

170 पाबंदी शुदा गोलियों सहित एक गिरफ्तार 

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 170 पाबंदी शुदा गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बीनेवाल प्रभारी एसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। दौरान ए...
Translate »
error: Content is protected !!